मैडम तुसाद में लगेगा सुपरस्टार महेश बाबू का पुतला
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर है। जी हां, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म भारत अने नेनु ने महेश बाबू की जिंदगी बदल दी। फिल्म भारत अने नेनु दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कामयाबी से महेश बाबू काफी खुश है। उनकी फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अब सुपरस्टार महेश बाबू के लिए एक और खुशी का मौका आ गया है। जी हां, दुनिया के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में अब महेश बाबू का स्टैच्यू लगेगा। इस मौके उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया। दरअसल, महेश भी तमाम सुपरस्टार्स के साथ अब मैडम तुसाद म्यूज़ियम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बारे में महेश ने ट्वीट कर अपने फैन्स के साथ इस खुशखबरी को मौके को शेयर करते हुए एक फोटो भी शेयर की। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, प्रतिष्ठित मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। उनकी टीम का हर डिटेल पर इतना ध्यान देने के लिए दिल से शुक्रिया, अद्भुत! साथ ही उन्होंने निजी रूप से मैडम तुसाद के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। आपको जानकारी के लिए बता दें, मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने क्षेत्र में सफल रहे कई फेमस हॉलिवुड और ...