मैडम तुसाद में लगेगा सुपरस्टार महेश बाबू का पुतला
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर है। जी हां, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म भारत अने नेनु ने महेश बाबू की जिंदगी बदल दी। फिल्म भारत अने नेनु दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कामयाबी से महेश बाबू काफी खुश है।
उनकी फिल्म को मिली शानदार सफलता के बाद अब सुपरस्टार महेश बाबू के लिए एक और खुशी का मौका आ गया है। जी हां, दुनिया के मशहूर मैडम तुसाद म्यूजियम में अब महेश बाबू का स्टैच्यू लगेगा। इस मौके उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया।
दरअसल, महेश भी तमाम सुपरस्टार्स के साथ अब मैडम तुसाद म्यूज़ियम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बारे में महेश ने ट्वीट कर अपने फैन्स के साथ इस खुशखबरी को मौके को शेयर करते हुए एक फोटो भी शेयर की। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, प्रतिष्ठित मैडम तुसाद का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। उनकी टीम का हर डिटेल पर इतना ध्यान देने के लिए दिल से शुक्रिया, अद्भुत! साथ ही उन्होंने निजी रूप से मैडम तुसाद के अधिकारियों के साथ मुलाकात की।
आपको जानकारी के लिए बता दें, मैडम तुसाद म्यूजियम में अपने क्षेत्र में सफल रहे कई फेमस हॉलिवुड और बॉलिवुड स्टार्स के मोम से बने स्टैचू लगाएं गए हैं। अब इस लिस्ट में महेश का भी नाम शामिल हो गया है।
अब उनकी फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो भारत अने नेनु ने बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। यहीं नहीं महेश की इस फिल्म ने 48 घंटों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। इसके अलावा यह फिल्म अमेरिका में भी बाहुबली फ्रैंचाइजी को पछाड़कर सबसे तेजी से 25 लाख रुपए कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। फिल्म में उन्होंने राजनीतिक नाटक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भारत की भूमिका निभाई है।



Comments
Post a Comment